IND VS NZ ODI Series: फैंस की इस हरकत से नाराज हुए विराट कोहली, जानें स्टेडियम में ऐसा क्या हुआ?

इस समय इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का लोगों में खूब क्रेज है. नजारा काफी दिलचस्प है. हालांकि मैच के दौरान की कुछ बातों से किंग कोहली नाराज हैं. इसके पीछे भी एक कारण है.

IND VS NZ ODI Series Virat Kohli Angry on his fans
Image Source: Social Media

इस समय इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का लोगों में खूब क्रेज है. नजारा काफी दिलचस्प है. हालांकि मैच के दौरान की कुछ बातों से किंग कोहली नाराज हैं. इसके पीछे भी एक कारण है. दरअसल जब कोई खिलाड़ी पवेलियन की ओर लौटता है तो फैंस काफी मायूस हो जाते हैं, लेकिन इस बार बार के मैच में फैंस का मिजाज कुछ अलग था. इसलिए किंग कोहली थोड़े नाराज हैं. 

स्टेडियम में जब खेल के दौरान रोहित शर्मा आउट हुए, तो लोगों ने मायूस होने की जगह खुशी जाहिर कर दी. हालांकि ये खुशी रोहित के आउट होने की नहीं थी बल्कि खुशी थी क्रीज पर कोहली के आने की. लेकिन ये चीज कोहली को पसंद नहीं आई. 

शोर और तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

आप स्टेडियम में जाओ क्राउड आपके लिए चीयर करे आपका नाम चिल्लाए. ऐसा सपना हर किसी खिलाड़ी ने देखा होता है. लेकिन ये भी कोई नहीं चाहता कि कि किसी खिलाड़ी के आउट होने के दौरान फैंस उसी उत्साह के साथ चिल्लाएं. वडोदरा में खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब रोहित शर्मा आउत हुए. रोहित के वापस लौटते ही क्रीज पर बैटिंग के लिए विराट पहुंचे लोगों ने तालियों और शोर के साथ उनका स्वागत किया. इसपर विराट कोहली ने खुलकर बात की है.

नाराज हो गए विराट कोहली 

मैच की जीत भारत की झोली में आकर गिरी. लेकिन जब मैच के बाद विराट कोहली से सवाल किए तो उन्होंने खुलकर उसका जवाब दिया और कहा कि उन्हें फैंस का ये व्यवहार अच्छा नहीं लगा. उन्होंने कहा कि ये बात वो जानते हैं कि उनसे उनके फैंस के इमोशंस जुड़े हैं, और उत्साह समझ में आता है. लेकिन जब कोई खिलाड़ी आउट हो जाए और वापस लौट आए उस समय ऐसा करना अच्छा नहीं.

उन्होंने खुलासा किया और कहा कि ऐसा व्यवहार पहली बार नहीं हुआ पहले भी एमएस धोनी के साथ देखा गया है, जिसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं किया जा सकता. क्योंकि इसका इंपैक्ट सीधे खेल पर पड़ता है.इसी के साथ उनका ये भी कहना है कि फैंस से मिलने वाला प्यार उनके लिए आशिर्वाद समान है उससे कम नहीं. कोहली ने भावुक अंदाज में कहा कि सिर्फ अपने पसंदीदा खेल को खेलकर लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि वह अपना सपना जी रहे हैं और लोगों को खुश देखकर उन्हें भी खुशी मिलती है.

यह भी पढ़ें: '...उम्मीदों से ज्यादा दिया है', मैच के बाद मां को याद कर इमोशनल हो गए कोहली; कही ये बात