IND vs AFG: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन दो धुरंधरों को टीम में मिली जगह

IND vs AFG Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

IND vs AFG Team India announced T20 series Sanju Samson Vaibhav Suryavanshi playing 11
Image Source: Social Media

IND vs AFG Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. 

श्रेयस अय्यर को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है. टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. वहीं संजू सैमसन की भी वापसी हुई है. ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है.

चार खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर

टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों के नाम हैं, जिनके खेलने का फैसला उनकी फिटनेस के आधार पर होगा. इनमें नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा शामिल हैं. इन खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अभी पूरी तरह स्थिति साफ नहीं है. ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले उनकी फिटनेस रिपोर्ट अहम होगी.

दिल्ली में होंगे सीरीज के सभी मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी20 मुकाबले दिल्ली में ही खेले जाएंगे. पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा. सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है. अफगानिस्तान की टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और टीम जल्द भारत पहुंचकर तैयारी शुरू करेगी.

संजू सैमसन की फिर हुई वापसी

संजू सैमसन को इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी. इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हुई थी. अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें फिर टीम में शामिल किया गया है.

संजू की वापसी के साथ टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हो गए हैं. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के साथ संजू भी ओपनिंग के दावेदार होंगे. ऐसे में प्लेइंग इलेवन चुनते समय टीम प्रबंधन के सामने विकल्प बढ़ गए हैं.

भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

ये भी पढ़ें- SCO समिट में पाकिस्तान की ‘बचकानी’ हरकत, आलोचना के बाद लेना पड़ा यू-टर्न, लोगों ने लगाई लताड़