Pakistan SCO Photo Controversy: शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले नेताओं की ग्रुप फोटो का ऐसा संस्करण शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ रहे थे. बाद में पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई, जिसमें पीएम मोदी समेत सभी नेता दिखाई दे रहे थे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक एक्स खाते से भी बाद में पूरी ग्रुप फोटो साझा की गई. यह तस्वीर 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO सम्मेलन के दौरान ली गई थी.
पहले तस्वीर से पीएम मोदी को हटाया
पाकिस्तानी पीएमओ की शुरुआती पोस्ट में ग्रुप फोटो को काटकर कुछ नेताओं को तस्वीर से बाहर कर दिया गया था. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी नजर नहीं आ रहे थे.
इस तस्वीर में शहबाज शरीफ को बीच में दिखाया गया था. पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. इसके कुछ समय बाद शहबाज शरीफ के निजी एक्स खाते से पूरी ग्रुप फोटो पोस्ट कर दी गई.
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif in a family photo with world leaders for the SCO meeting at the SCO Council of Heads of State Summit in Bishkek, Kyrgyzstan on 1 September 2026. pic.twitter.com/JNRApoHQr4
— Prime Minister's Office (@PakPMO) September 1, 2026
राउंडटेबल के वीडियो में भी बदलाव
मामला सिर्फ ग्रुप फोटो तक सीमित नहीं रहा. शहबाज शरीफ के फेसबुक खाते से शेयर किए गए एक वीडियो में भी प्रधानमंत्री मोदी दिखाई नहीं दे रहे थे. यह वीडियो SCO नेताओं की राउंडटेबल बैठक से जुड़ा था.
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर और वीडियो में किए गए बदलाव को पकड़ लिया. कई लोगों ने पूरी तस्वीर साझा कर यह दिखाया कि असली ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेता मौजूद थे. बाद में पाकिस्तानी पीएमओ ने भी पूरी ग्रुप फोटो शेयर कर दी. इससे पहले की गई पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की काफी आलोचना हुई थी.
ये भी पढ़ें-