हमला करेगा तो अंजाम वही होगा... खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच इजरायल की सख्त चेतावनी, जानें क्या कहा

Israel Thretean Iran: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच इजरायल ने सख्त संदेश दिया है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि अगर भविष्य में कोई भी ईरानी नेता इजरायल के खिलाफ हमला करने या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसका अंजाम भी खामेनेई जैसा ही होगा.

If an attack is launched, the consequences will be the same Israel issues a stern warning amidst Khamenei's funeral iran
Image Source: Social Media

Israel Thretean Iran: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच इजरायल ने सख्त संदेश दिया है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि अगर भविष्य में कोई भी ईरानी नेता इजरायल के खिलाफ हमला करने या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसका अंजाम भी खामेनेई जैसा ही होगा.

काट्ज़ ने क्या कहा?

इजरायल काट्ज़ का कहना है कि खामेनेई की मौत इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने इजरायल के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा कि जो लोग इजरायल को खत्म करने की कोशिश करेंगे, उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बदला लेने की मांग करना बेहद चिंताजनक है. उनके मुताबिक, इससे ईरान के मौजूदा शासन की सोच साफ दिखाई देती है.

इजरायल बोला- हर खतरे से निपटने के लिए तैयार

काट्ज़ ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है और फिलहाल इजरायल पर तत्काल खतरा कम हुआ है. इसके बावजूद इजरायल पूरी तरह सतर्क है और जरूरत पड़ने पर किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है.

तेहरान में निकला अंतिम संस्कार का जुलूस

ईरान की राजधानी तेहरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. उनका ताबूत राष्ट्रीय झंडे में लपेटा गया है और शहर की सड़कों से होते हुए मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है. रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. कई लोग ताबूत को छूने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग अपने स्कार्फ़ और दूसरी चीज़ें ताबूत से छुआकर आशीर्वाद के रूप में अपने पास रखना चाहते हैं. ईरान में इसे धार्मिक परंपरा माना जाता है.

जुलूस में दिखे विरोध वाले पोस्टर

अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों के हाथों में ऐसे पोस्टर भी दिखाई दिए जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारे लिखे थे. जुलूस के रास्ते में ट्रंप का पुतला भी लटका हुआ देखा गया.

अमेरिका और इजरायल की प्रतिक्रिया

इन घटनाओं के बाद अमेरिका और इजरायल दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इजरायल ने साफ कहा है कि वह भविष्य में किसी भी तरह के खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें- दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में भारत का जलवा, टॉप-7 में 2 को मिली जगह, देखें लिस्ट