हैदराबाद में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण की भावना के साथ दो दिवसीय कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ला ने किया.
इस अवसर पर युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे. महायज्ञ के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से देश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करना है. कार्यक्रम में श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली.
"भारत वर्ष 2014 के बाद मजबूत हुआ"
इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत माता और ग़रीब वर्ग के समग्र विकास के लिए इस महायज्ञ देश के हर जिला में आयोजन होगा. उनका कहना था कि भारत वर्ष 2014 के बाद मजबूत हुआ.
वहीं तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी लगातार सनातन धर्म और लोक कल्याण के ध्येय से अच्छा काम कर रहे हैं. देश की तरक्की हेतु सबको मिलकर काम करना है. सबको राष्ट्र कल्याण हेतु खूब करना है.
"भारत मां के समृद्धि के लिए सबको आगे आना होगा"
युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने कहा की वर्ष 2047 से पहले भारत मां के समृद्धि के लिए सबको आगे आना होगा. इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं का आगमन महायज्ञ में दिख रहा है.
ये भी पढ़ें: कल फिर बरसेंगे बादल! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD की चेतावनी