HPSC PGT Vacancy 2026: हरियाणा में पीजीटी टीचर बनने का मौका, 1672 पदों के लिए आवेदन स्टार्ट

HPSC PGT Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

HPSC PGT Vacancy 2026 haryana pgt computer science Recruitment
Image Source: Freepik

HPSC PGT Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 1672 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यदि आप पात्र हैं तो यह अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

HPSC PGT के लिए पात्रता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ शैक्षणिक और आयु संबंधी पात्रताएं निर्धारित की गई हैं. सबसे पहले, उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस में एमएससी/एमसीए (तीन वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम) या बीई/बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान/आईटी) में न्यूनतम 55% अंक के साथ डिग्री प्राप्त होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार को 10वीं में हिंदी या संस्कृत और 10 2/बीए/एमए में हिंदी विषय के रूप में पढ़ाई करनी होगी. इसके साथ ही, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी और आयु की गणना 9 मार्च 2026 के अनुसार की जाएगी.

कुल रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 1672 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों में से 78 पद मेवात कैडर के लिए और 1594 पद हरियाणा कैडर के लिए आरक्षित हैं. विभिन्न वर्गों के अनुसार पदों का वितरण निम्नलिखित है:

  • जनरल/अनरिजर्व    902
  • एससी            342
  • बीसी- A            171
  • बीसी- B            86
  • ईडब्ल्यूएस            171

कैसे करें अप्लाई? 

HPSC PGT भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले, HPSC की आधिकारिक वेबसाइट (hpsc.gov.in) पर जाएं.
  • होमपेज पर "Recruitment" सेक्शन में जाएं और "Advertisement" में क्लिक करके आवेदन लिंक को खोलें.
  • अब "Click here to Apply" पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी भरें.
  • पंजीकरण करने के बाद, आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल और हरियाणा के अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा. वहीं, DSC / OBC / BC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है. हरियाणा राज्य के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी वे नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए गुड न्यूज़! भारतीय रिज़र्व बैंक में निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स