मध्य प्रदेश के सीहोर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर में 5 की मौत, 4 घायल

Sehore Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

Horrific road accident in Sehore Madhya Pradesh 5 dead 4 injured in collision between Bolero truck
Image Source: Social Media

Sehore Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

टक्कर इतनी तेज कि बोलेरो के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बहुत ही भीषण थी. बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद तीन लोग करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरे. वाहन में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर काफी मेहनत के बाद घायलों को बाहर निकाला.

इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे सभी यात्री

Ashta एसडीओपी दामोदर गुप्ता के अनुसार, बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे. सभी लोग राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के रहने वाले थे. ये सभी इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

मृतक और घायल

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई और जो घायल हुए, उनमें शामिल हैं, राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45).

घायलों की हालत गंभीर, भोपाल रेफर

हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए हैं, जबकि अन्य के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को पहले आष्टा सिविल अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीहोर जिला अस्पताल और फिर भोपाल रेफर कर दिया गया.

ट्रक चालक फरार, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें- हाफिज सईद ने कराया था पहलगाम आतंकी हमला! NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में LeT चीफ को बनाया आरोपी