Amit Shah UP Visit: गृह मंत्री अमित शाह का आज लखनऊ दौरा, UP शिल्प मेले का करेंगे उ‌द्घाटन

Home Minister Amit Shah Lucknow visit UP Craft Fair

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विकास यात्रा को एक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24 से 26 जनवरी तक यूपी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को करेंगे. यह आयोजन प्रदेश की पहचान, उसकी विविधता और उपलब्धियों को देश-दुनिया के सामने रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

महोत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ योजना की भी शुरुआत करेंगे. इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों को न केवल प्रदेश स्तर पर, बल्कि वैश्विक पहचान दिलाना है. इसके जरिए स्थानीय खान-पान की परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा और इससे जुड़े कारीगरों, छोटे उद्यमियों और स्थानीय व्यवसायों को भी नई दिशा मिलेगी.