असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण, हिमंता बिस्वा सरमा की लगातार दूसरी बार हुई ताजपोशी, 4 MLAs भी बने मंत्री

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी और एनडीए गठबंधन की शानदार जीत के बाद, हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने.

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Assam cm second term
Image Source: Social Media

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी और एनडीए गठबंधन की शानदार जीत के बाद, हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने. सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें और नई मंत्रिपरिषद के चार सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे.

नई मंत्रिपरिषद में शामिल हुए ये नेता

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ शपथ लेने वालों में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग शामिल हैं. मंत्रिपरिषद के इस नए गठन के साथ ही सरकार के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है.

चुनाव परिणाम और विधानसभा की नई दिशा

असम विधानसभा चुनावों में एनडीए ने कुल 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिनमें अकेले बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की. इस चुनावी सफलता के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे. 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर, वर्क फ्रॉम होम लागू करने की तैयारी में ये दिग्‍गज टेक कंपनी