Banana Peel Benefits: त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. इसमें न केवल बहुत सारा पैसा खर्च होता है बल्कि आपकी त्वचा के खराब होने का भी डर रहता है. वहीं नेचुरल उत्पाद सस्ते होते हैं. केला न सिर्फ आपकी सेहत और त्वचा के लिए अच्छा है बल्कि इसका छिलका भी आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है.
बहुत से लोग केले के छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन पके केले का छिलका आपको त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है और त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है. तो आइए जानते हैं कि इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.
केले के छिलके से अपने चेहरे की मालिश करें
केले के छिलके में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी6, बी12, जिंक, मैग्नीशियम और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. ये त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार साबित होगा . आप केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से अपनी त्वचा की मालिश कर सकते हैं. यह न सिर्फ गहरी सफाई का काम करता है बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है.
केले के छिलके को शहद के साथ मिलाकर लगाएं
केले के छिलके को शहद के साथ मिलाकर अपने चेहरे की मालिश कर सकते हैं. 8 से 10 मिनट तक चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अपना चेहरा धो लें. यह न सिर्फ आपकी त्वचा में चमक लाता है बल्कि दाग-धब्बे और फाइन लाइन्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है.
हाथ-पैरों की त्वचा भी चमकती है
कई लोगों को उंगलियों, पैर की उंगलियों, कोहनी और घुटनों जैसी जगहों पर त्वचा के काले पड़ने की समस्या होती है. आप इस समस्या का समाधान केले के छिलके से भी कर सकते हैं.इसके लिए केले के छिलके के अंदर एक चुटकी हल्दी और थोड़ी सी चीनी लें और प्रभावित हिस्से पर गोलाकार गति में मालिश करें.
त्वचा की देखभाल के लिए केले का छिलका
सबसे पहले दो केले के छिलके लें और उन्हें मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें और इसमें आधा दलिया, दो से तीन चम्मच चीनी, थोड़ी सी हल्दी और शहद मिलाएं और अच्छी तरह से मिश्रण तैयार कर लें. इस मास्क को अपने चेहरे के साथ-साथ हाथों और पैरों पर भी लगाएं.कुछ देर बाद मसाज करें, साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं.
यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: 'वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं', पीएम मोदी ने जनता से की वोट डालने की अपील
Disclaimer: प्रिय पाठक, यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. किसी भी नुस्खे के सटीक परिणाम के लिए इसके उपयोग के पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. Bharat24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.