भुवनेश्वर से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, राजधानी पर हमले की तैयारी में था इमरान, निशाने पर राम मंदिर और संसद

Sheikh Imran Arrest: देश की राजधानी में बड़े हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ओडिशा के भुवनेश्वर से 22 साल के एक संदिग्ध शेख इमरान को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, क्योंकि आरोपी पर गंभीर आरोप लगे हैं.

arrest from Bhubaneswar Imran was preparing to attack the capital Ram temple Parliament on target
Image Source: Social Media

Sheikh Imran Arrest: देश की राजधानी में बड़े हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ओडिशा के भुवनेश्वर से 22 साल के एक संदिग्ध शेख इमरान को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, क्योंकि आरोपी पर गंभीर आरोप लगे हैं.

पुलिस के मुताबिक, इमरान भुवनेश्वर के गंगनगर (यूनिट-6) इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. ओडिशा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई और उसे पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब छह महीने से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और पहले डिलीवरी बॉय का काम कर चुका है. गिरफ्तारी के बाद स्पेशल टास्क फोर्स ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से मोबाइल, लैपटॉप और कई डिजिटल सबूत मिले हैं.

दिल्ली के अहम इलाकों की रेकी

जांच में सामने आया है कि इमरान ने दिसंबर 2025 में लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाकों की रेकी की थी. उसने सोशल मीडिया पर लाल किले की एक एडिट की हुई फोटो भी पोस्ट की थी, जिसमें तिरंगे की जगह काला झंडा दिखाया गया था. पुलिस के अनुसार, वह ‘लश्कर-ए-मेहदी’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में था.

बड़े हमले की तैयारी

जांच एजेंसियों को आरोपी के पास से आईईडी (बम) बनाने का सामान और रिमोट कंट्रोल कार के सर्किट भी मिले हैं. शक है कि यह समूह राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा था. पुलिस को यह भी शक है कि इमरान किसी विदेशी महिला के ‘हनीट्रैप’ में फंसकर इस नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.

जांच जारी

इमरान को 11 अप्रैल 2026 को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके तार किसी पुराने मामले, जैसे नवंबर 2025 के लाल किला धमाके से जुड़े हैं या नहीं.

साथ ही यह भी जांच हो रही है कि क्या उसने ओडिशा में कोई स्लीपर सेल तैयार किया था. फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां हर पहलू को ध्यान से देख रही हैं.

ये भी पढ़ें- आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इस मुद्दे पर रख सकते हैं अपनी बात