आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इस मुद्दे पर रख सकते हैं अपनी बात

PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात 8:30 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वह महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रख सकते हैं और विपक्ष पर सहयोग न करने का आरोप भी लगा सकते हैं.

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 pm can present views on the Women Reservation Bill
Image Source: ANI/ File

PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात 8:30 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वह महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रख सकते हैं और विपक्ष पर सहयोग न करने का आरोप भी लगा सकते हैं.

दरअसल, लोकसभा में दो दिन तक चली लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल शुक्रवार को पास नहीं हो सका. वोटिंग के दौरान विपक्ष ने इसके खिलाफ मतदान किया, जिसके कारण यह बिल गिर गया.

बिल को लेकर सियासत तेज

शनिवार को इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी हुई. बीजेपी ने इसे “काला दिन” बताया और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और महिला आरक्षण को तुरंत लागू करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि विपक्ष को देश की महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. उनके मुताबिक, इस बिल का मकसद महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देना था और इसका विरोध समझ से बाहर है.

राहुल गांधी पर निशाना

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के फैसले से महिला सशक्तिकरण को नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे दक्षिण भारत को भी नुकसान हुआ, जहां सीटें बढ़ने वाली थीं. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में इतनी फिसदी हुई बढ़ोतरी, सैलरी में होगा बड़ा इजाफा