Teacher Vacancy 2026: टीचर बनने वालों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 11 हजार पदों पर वैकेंसी; पढ़ें डिटेल

Teacher Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो गुजरात से एक खुशखबरी आ रही है. राज्य के शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है.

Gujarat teacher vacancy 2026 for 11000 posts application form how to apply
Image Source: Freepik

Teacher Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो गुजरात से एक खुशखबरी आ रही है. राज्य के शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है, जिसमें कुल 11 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती गुजरात के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, क्योंकि इसमें पुराने पदों के साथ-साथ नए पद भी जोड़े गए हैं. इस भर्ती की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पूरी जानकारी इस भर्ती के बारे में.

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को गुजरात राज्य के शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाना होगा. यहां से आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं और भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 तय की गई है.

कितने पदों पर हो रही है भर्ती?

गुजरात में कुल 11 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है. इसमें से 5 हजार पद पहले से लंबित थे, जिनके लिए आवेदन नहीं हो पाए थे. वहीं, 6 हजार पद नए जोड़े गए हैं. यानी यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा मौका है, जिन्होंने पहले से लंबी प्रतीक्षा की थी. यह भर्ती निश्चित रूप से उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर लाएगी जिन्होंने लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार किया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को टीईटी-1 (Teacher Eligibility Test-1) परीक्षा पास करना अनिवार्य है. टीईटी-1 प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए आवश्यक है. इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) के अंतिम वर्ष में पढ़ाई की है, वे भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं. यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा मौका है जो अपनी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे थे.

आवेदन प्रक्रिया और चयन की जानकारी

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, अपने आवश्यक दस्तावेज़ों को निर्धारित केंद्रों पर प्रस्तुत करना होगा. चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर विभिन्न जिलों में नियुक्ति दी जाएगी. आवेदन करने से लेकर चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और फेयर होगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों को सही अवसर मिल सके.

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर शिक्षक भर्ती से जुड़ा लिंक खोजें.
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट कर लें.
स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, हाई कोर्ट में एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी; मिलेगी शानदार सैलरी