सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, हाई कोर्ट में एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी; मिलेगी शानदार सैलरी

High Court Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर लॉ फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक शानदार अवसर पेश किया है.

Bombay High Court Associate vacancy Sarkari Naukri 2026
Image Source: Freepik

High Court Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और खासकर लॉ फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक शानदार अवसर पेश किया है. हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एसोसिएट के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 28 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तो अगर आप इस अवसर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो देर न करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें!

आवेदन के लिए जरूरी योग्यताएं

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए और इंग्लिश टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए.

जो उम्मीदवार पहले से वकालत कर रहे हैं, उनके लिए बॉम्बे हाई कोर्ट या उसके अधीनस्थ कोर्ट में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए. इसके अतिरिक्त, इंग्लिश शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट) और टाइपिंग (35 शब्द प्रति मिनट) का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही, मराठी भाषा का ज्ञान भी एक लाभकारी गुण माना जाएगा.

आवेदन की आयु सीमा और अन्य शर्तें

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, महाराष्ट्र राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी और एसबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी, इसलिए आवेदकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित आयु सीमा के अंदर आते हैं.

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है. जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है. उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा. पहले चरण में एक लिखित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जो 100 अंकों का होगा. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को वाइवा-वॉइस (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा, जो 50 अंकों का होगा. अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

वेतन और अन्य लाभ

एसोसिएट पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 92,960 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये तक की सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. यह पद न केवल एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी है, बल्कि इसमें अच्छा वेतन और अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं, जो आपके करियर को और मजबूत बना सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जायें.
  • वहां एसोसिएट भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद “Apply Online” विकल्प चुनें.
  • जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें.
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें.
  • अंत में उम्मीदवार उसको डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें. 

ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, लैब असिस्टेंट के 1091 पोस्ट पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई