PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर पहुंचे और वहां कुंभाभिषेक और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री आज शाम वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगे. दोनों कार्यक्रमों में वे जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.
भारत को कोई झुका नहीं सकता
गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, आत्मविश्वास और राष्ट्र की ताकत को लेकर बड़ा संदेश दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके."
प्रधानमंत्री ने कहा, "दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती और न ही किसी दबाव में ला सकती है." उन्होंने 11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र किया और कहा, "उस समय पूरी दुनिया भारत के खिलाफ खड़ी हो गई थी. परमाणु परीक्षण के बाद भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे और दुनिया की आंखें लाल हो गई थीं, लेकिन भारत पीछे नहीं हटा."
LIVE: PM Shri @narendramodi addresses Somnath Amrut Mahotsav in Gujarat. https://t.co/p8DtnWP78h
— BJP (@BJP4India) May 11, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़कर देश को एकजुट किया और सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प भी पूरा किया. उन्होंने कहा, "मुझे कई बार सोमनाथ आने का मौका मिला है और कुछ समय पहले भी मैं यहां आया था."
सोमनाथ बार-बार टूटकर भी खड़ा होता रहा
प्रधानमंत्री ने कहा, "आक्रमणकारी सोमनाथ को सिर्फ एक भौतिक ढांचा मानते रहे, इसलिए बार-बार इसे तोड़ा गया. लेकिन हर बार सोमनाथ फिर खड़ा हो गया, क्योंकि तोड़ने वाले भारत की वैचारिक शक्ति को समझ नहीं सके."
उन्होंने आगे कहा, "भारतीय संस्कृति भौतिक शरीर को नश्वर मानती है, लेकिन उसके भीतर की आत्मा को अविनाशी मानती है. शिव तो सर्वात्मा हैं और यही भारत की सनातन चेतना की सबसे बड़ी ताकत है."
प्रधानमंत्री का विशेष जुड़ाव
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे कई बार सोमनाथ आने का अवसर मिला है. अभी कुछ समय पहले भी मैं सोमनाथ आया था और इस पवित्र धाम से मेरा विशेष जुड़ाव रहा है." प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.
गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की ताकत को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हमारे यहां स्वाभिमान जैसे विषय पर भी राजनीति होती है.
ये भी पढ़ें- देश की इकोनॉमी के लिए कितना जरूरी है गोल्ड, भारत हर साल कितना सोना करता है इंपोर्ट? जानें सबकुछ