Google Gemini में आने वाला है Nano Banana का नया वर्जन, सोशल मीडिया पर फिर मचेगी ट्रेंडी इमेज की धूम

Google Gemini Nano Banana 2: गूगल का इमेज जनरेटर टूल, Nano Banana, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया और प्रोफेशनल अकाउंट्स में छाया हुआ था. इसने 3D इमेज जनरेशन की नई दिशा दी थी और यूज़र्स को शानदार इमेजेस का अनुभव कराया. अब गूगल इस टूल का नया और एडवांस्ड वर्जन, Nano Banana 2, लेकर आ रहा है.

Google plans to roll out Nano Banana 2 image generation tool on its Gemini app
Image Source: Social Media

Google Gemini Nano Banana 2: गूगल का इमेज जनरेटर टूल, Nano Banana, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया और प्रोफेशनल अकाउंट्स में छाया हुआ था. इसने 3D इमेज जनरेशन की नई दिशा दी थी और यूज़र्स को शानदार इमेजेस का अनुभव कराया. अब गूगल इस टूल का नया और एडवांस्ड वर्जन, Nano Banana 2, लेकर आ रहा है, जिसमें और भी बेहतरीन फीचर्स होंगे. आइए जानते हैं कि यह नया टूल यूज़र्स के लिए क्या-क्या खास लाने वाला है.

नई टूल में मिलेगा बेहतर कंट्रोल और फीचर्स

गूगल के Nano Banana 2 टूल में अब यूज़र्स को अधिक कंट्रोल मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कैमरा एंगल, व्यू प्वाइंट, कलर और लाइटिंग को नियंत्रित करने के लिए और ज्यादा विकल्प होंगे. साथ ही, इस नए टूल में एक बड़ा बदलाव यह होगा कि इसमें यूज़र्स को इमेज के अंदर दिख रहे टेक्स्ट को एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा. यह फीचर क्रिएटर्स द्वारा लंबे समय से मांगा जा रहा था. इससे यूज़र्स बिना इमेज के बाकी हिस्सों में बदलाव किए, केवल टेक्स्ट को एडिट कर सकेंगे.

इमेज जनरेशन का स्मार्ट तरीका

Nano Banana 2 में एक नया और स्मार्ट तरीका पेश किया जाएगा, जो इमेज जनरेशन को और अधिक इंटेलिजेंट बना देगा. नया मॉडल मल्टी-स्टेप वर्कफ्लो अपनाएगा, जिससे इमेज जनरेट होने से पहले कई स्टेप्स में सुधार किया जाएगा. सबसे पहले, AI इमेज पर विचार करेगा, फिर उसमें किसी भी गलती को पहचानकर उसे सुधारने का काम करेगा. अंत में, यूज़र को एक फाइनल और परफेक्ट इमेज दी जाएगी. इस प्रक्रिया से AI द्वारा जनरेटेड इमेजेज़ और भी अधिक नैचुरल और रियलिस्टिक नजर आएंगे.

जल्द ही रोल आउट होने की उम्मीद

गूगल का नया Nano Banana 2 टूल अभी विकास के अंतिम चरण में है. इस प्रोजेक्ट को GEMPIX 2 नाम से भी जाना जा रहा है और यह गूगल के व्हिस्क लैब्स समेत कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई दे चुका है. यदि सब कुछ सही रहा, तो इसे अगले कुछ हफ्तों में यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अब नेटवर्क के बिना भी भेज सकेंगे मैसेज, iPhone में आएगा नया सैटेलाइट फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?