BPSC TRE 4 Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. जो अभ्यर्थी बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है. आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 को नए कैलेंडर में शामिल किया है और इसकी संभावित परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है.
नए कार्यक्रम के अनुसार टीआरई-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किया जा सकता है. परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी और परिणाम नवंबर में घोषित होने की संभावना है.
Revised BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar #BPSC #BPSCExamCalendar #BPSCExam #ExamCalendar pic.twitter.com/IlHrABQyV8
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) February 17, 2026
अन्य परीक्षाओं की जानकारी
संशोधित कैलेंडर में शिक्षक भर्ती के अलावा कई अन्य परीक्षाओं की तिथियां भी दी गई हैं. कुछ परीक्षाएं विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं. सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी के 285 पद तथा सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के 285 पदों की परीक्षा अभी स्थगित रखी गई है.
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों के लिए परीक्षा अप्रैल में होगी और परिणाम जून में आने की संभावना है. सहायक नगर नियोजक के 36 पदों के लिए परीक्षा 9 मई को आयोजित की जाएगी और परिणाम जून में घोषित किया जाएगा. सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के 60 पदों के लिए परीक्षा 23 अप्रैल को होगी.
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
आयोग द्वारा जारी यह नया कैलेंडर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना से वे वंचित न रहें.
ये भी पढ़ें- होली को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग; यात्रियों को मिलेगी राहत