SBI Bank Jobs: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम अवसर सामने आया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कुल 2050 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये पद विभिन्न सर्कल्स के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को संबंधित सर्कल में तैनाती दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना बैंक द्वारा निर्धारित कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. इसमें शामिल हैं:
ऑनलाइन टेस्ट का पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा दो हिस्सों में होगी:
ऑब्जेक्टिव टेस्ट:
कुल अंक: 120
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट:
कुल अंक: 50
अवधि: 30 मिनट
विषय: इंग्लिश लैंग्वेज (लेटर राइटिंग और निबंध)
इसमें कुल 2 प्रश्न पूछे जाएंगे.
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, ऑब्जेक्टिव टेस्ट समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा में कोई सेक्शनल क्वालिफाइंग मार्क्स नहीं होंगे, लेकिन कुल मिलाकर न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए जाएंगे, जिन्हें बैंक अपने स्तर पर निर्धारित करेगा. ऑनलाइन टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है:
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
आवेदन कैसे करें?
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphone: हो जाइए तैयार! अगले महीने धमाल मचाने आ रहे ये धांसू स्मार्टफोन, जानिए पूरी डिटेल