नेपाल के कई जिलों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. झील फटने के बाद बोटेकोशी/भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने पहले से अलर्ट जारी कर संवेदनशील क्षेत्रों को खाली करा लिया था.