Ghaziabad News : तीन बहनों ने क्यों अपनाए कोरियन नाम, अभी-अभी सामने आया बड़ा अपडेट?

Ghaziabad Why did three sisters commit suicide Korean connection

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों ने कथित तौर पर एक ही समय पर ऊंची इमारत से छलांग लगा दी. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. अचानक हुई इस त्रासदी से परिवार के साथ-साथ सोसाइटी के लोग भी गहरे सदमे में हैं.

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में कोरियन कल्चर के प्रति उनके लगाव का उल्लेख किया गया है. नोट में लिखा गया है कि उन्हें कोरियन संस्कृति से बेहद लगाव था और परिवार की ओर से इस रुचि से दूर करने की कोशिश की जा रही थी. लड़कियों के मुताबिक, वे कोरियन गानों, फिल्मों, कार्टून, ऑनलाइन वीडियो और यूट्यूब कंटेंट से काफी प्रभावित थीं. इसी कारण वे खुद को समझा न जाने की भावना से जूझ रही थीं.