Friday New OTT Release: अगर इस शुक्रवार को आपके पास आराम से बैठकर कुछ शानदार फिल्में और सीरीज देखने का प्लान है, तो आपके लिए ढेर सारी नई रिलीज़्स तैयार हैं. 10 अप्रैल 2026 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार कंटेंट रिलीज हो रहे हैं, जो आपके वीकेंड को और भी खास बना सकते हैं. इनमें रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी जैसी विविध शैलियों में फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जिनसे आपके मनोरंजन का खजाना भरने वाला है.
तू या मैं
फिल्म तू या मैं एक रोमांटिक सर्वाइवल ड्रामा है, जो दो बहुत अलग इन्फ्लुएंसर की कहानी पेश करती है. ये दोनों एक ट्रिप पर जाते हैं, लेकिन उनका सामना एक खतरनाक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ से होता है. अब दोनों को अपनी व्यक्तिगत परेशानियों से जूझते हुए एक-दूसरे की मदद करते हुए ज़िंदा रहना होगा. फिल्म में आदर्श गौरव, शनाया कपूर और अमृता श्रीनिवासन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आपको इमोशनल ड्रामा और टेंशन का शानदार मिश्रण देखना है, तो यह फिल्म आपके लिए है.
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो रोमांस और रिश्तों की उलझन को एक ड्रामैटिक ट्विस्ट के साथ पेश करती है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्यार और रिश्तों की पेचीदगियां दिलचस्प ढंग से उभरकर आती हैं. इसमें कई बेहतरीन कलाकारों की मौजूदगी है, जिनमें नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी जैसे नाम शामिल हैं. इस फिल्म का पहला पोस्टर पहले रेंटल मोड में जारी हुआ था, लेकिन अब यह 10 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.
मैं, वो और फुजी
मराठी फिल्म मैं, वो और फुजी एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जिनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है. वे सालों बाद जापान में एक-दूसरे से मिलते हैं और अपने पुराने फैसलों का सामना करते हैं. क्या वे एक-दूसरे को दूसरा मौका देंगे या हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे? यह फिल्म सोनी लिव पर 10 अप्रैल से स्ट्रीम हो रही है, और मराठी फिल्म प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा साबित हो सकती है.
थाई किझावी
थाई किझावी एक तमिल फिल्म है, जिसे राधिका सरथकुमार ने लीड किया है. इस फिल्म ने पहले ही थिएट्रिकल रिलीज़ में अपनी धाक जमा दी थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी. अब यह फिल्म 10 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. दमदार परफॉर्मेंस और दिलचस्प कहानी के साथ, यह फिल्म थ्रिलर और ड्रामा के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
बिग मिस्टेक
बिग मिस्टेक एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर है, जिसमें दो भाई-बहन गलती से एक संगठित अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं. ये दोनों अपनी दादी की मदद करने के लिए लूट की एक नाकाम कोशिश करते हैं, लेकिन इसमें ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसे कोई नहीं समझ पाता. डैन लेवी द्वारा बनाई गई इस फिल्म में क्राइम और ह्यूमर का शानदार मिश्रण है. आप इसे 9 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
परफेक्ट क्राउन
परफेक्ट क्राउन एक बेहद रोमांचक और बहुप्रतीक्षित कोरियन ड्रामा है, जिसमें IU और बायन वू-सियोक ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं. यह कहानी एक अमीर वारिस और एक कमजोर राजकुमार के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट मैरेज की है, जो मॉडर्न ड्रामा और रॉयल रोमांस का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है. अगर आप रोमांस के शौकिन हैं, तो यह ड्रामा 10 अप्रैल से डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम हो रहा है, और आपको इसे जरूर देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बॉक्सि ऑफिस पर 'प्रलय' लाने को तैयार हैं अल्लू अर्जुन, Raaka सहित इन तीन फिल्मों में उड़ाएंगे गर्दा