बॉक्सि ऑफिस पर 'प्रलय' लाने को तैयार हैं अल्लू अर्जुन, Raaka सहित इन तीन फिल्मों में उड़ाएंगे गर्दा

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्मों के जरिए धुरंधर 2 की कमाई पर हमला करने की पूरी तैयारी में हैं. उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, और ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को धूम-धाम से ध्वस्त कर सकती हैं.

Allu Arjun Upcoming Films list Raaka AA23 Pushpa 3 The Rampage
Image Source: Social Media

Allu Arjun Upcoming Films: रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता हासिल की है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, और अब इसका सीक्वल धुरंधर 2 भी जबरदस्त कमाई कर रहा है. रिलीज के महज 20 दिनों में धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1640 करोड़ से ज्यादा और भारत में 1030 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्मों के जरिए धुरंधर 2 की कमाई पर हमला करने की पूरी तैयारी में हैं. उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, और ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को धूम-धाम से ध्वस्त कर सकती हैं.

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्में

1. राका

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म राका के बारे में चर्चा तेजी से हो रही है. फिल्म का पहला पोस्टर 8 अप्रैल को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया, और इसका लुक फैंस के बीच तूफान की तरह फैल गया. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का अवतार पहले कभी नहीं देखा गया. पोस्टर में उनका खतरनाक लुक देखकर दर्शकों का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन शाहरुख खान की जवान के निर्देशक एटली कर रहे हैं, और इसमें दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर जैसे बड़े सितारे भी शामिल होंगे. राका के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की संभावना जताई जा रही है. फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.

2. AA23

अल्लू अर्जुन की अगली बड़ी फिल्म AA23 भी चर्चा का विषय बनी हुई है. यह फिल्म लोकेश कनगराज के निर्देशन में पैन-इंडिया स्तर पर बन रही है. इस फिल्म का टाइटल फिलहाल AA23 रखा गया है और इसमें म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का होगा. इस फिल्म के लिए फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है क्योंकि लोकेश और अल्लू की जोड़ी पहले से ही हिट मानी जाती है. हालांकि, फिल्म के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी उम्मीद है.

3. पुष्पा 3: द रैम्पेज

अल्लू अर्जुन की सबसे हिट फ्रेंचाइजी पुष्पा का अगला पार्ट पुष्पा 3: द रैम्पेज है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पुष्पा 1 और पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी, और अब पुष्पा 3 के साथ इस फ्रेंचाइजी को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद है. फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज में है, और अनुमान है कि यह फिल्म 2028 में रिलीज होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि पुष्पा 3 अपने दोनों पार्ट्स से भी ज्यादा कमाई कर सकती है और बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना सकती है.

अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर राज

इन तीन फिल्मों के अलावा भी अल्लू अर्जुन के पास और भी कई फिल्में हैं जो आने वाले वक्त में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी एक फिल्म साइन की है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. अल्लू अर्जुन के पास कई पैन-इंडिया फिल्में हैं, और ऐसा कहा जा रहा है कि इन सभी फिल्मों से वह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेंगे.

ये भी पढ़ें: तीसरे मंगलवार को भी 'धुरंधर 2' जलवा बरकरार, 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे, जानें कितनी हुई कमाई