Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ के चलते भारत में भी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच बिहार में गंडक नदी के बैराज पर भी तेजी से जलस्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. आज पांचवें दिन सुबह से लगातार गंडक नदी में जलस्तर बढ़ रहा है और दोपहर 2:00 बजे ही 1.5 लाख क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज किया गया. जिसके बाद बघा एसडीएम चांदनी कुमार पहुंची और वहीं बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार भी पहुंचे. इन्होंने गंडक बैराज का जायजा लिया. इस बीच वहां के ताजा हालात के लिए देखिए रिपोर्ट.
ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ से बैंकिंग सिस्टम पर संकट, 11 बैंकों की 17 शाखाएं तबाह, पानी में बह गए अरबों रुपये!