'हर तरह से कर देंगे तबाह...', डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी वॉर्निंग, ईरान के नेताओं को लेकर कही ये बड़ी बात

Iran-America War: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष तीव्र हो गया है, जिसमें दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ-साथ जुबानी जंग भी जारी है.

Donald Trump issued a major warning to Iran middile east crisis
Image Source: ANI

Iran-America War: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष तीव्र हो गया है, जिसमें दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ-साथ जुबानी जंग भी जारी है. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कई अपशब्द कहे थे, जिसके बाद ट्रंप ने जवाबी धमकी देते हुए ट्विटर पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं इस संघर्ष में क्या हो रहा है और ट्रंप ने ईरानी नेताओं को क्या धमकी दी है.

ट्रंप ने दी ईरान को सख्त चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने संदेश में कहा कि अमेरिका सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर ईरानी शासन को तबाह कर रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, "ईरानी नेताओं को मारना मेरे लिए एक सम्मान की बात है." ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ पूरी ताकत से हमला कर रही है और वह किसी भी स्थिति में ईरान को नहीं छोड़ेंगे.

खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले का असर

अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खर्ग द्वीप पर स्थित तेल हब और सैन्य ठिकानों पर जोरदार बमबारी की. यह द्वीप ईरान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसे उसका सबसे कीमती खजाना माना जाता है. ट्रंप ने इस हमले को लेकर कहा कि उन्होंने ईरान के सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, लेकिन "शालीनता" के कारण तेल के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के सुरक्षित गुजरने में कोई रुकावट डाली, तो यह निर्णय बदला जा सकता है.

ट्रंप का अमेरिका की ताकत पर जोर

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में अमेरिकी सेना की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा, "हमारे पास बेजोड़ मारक क्षमता है, असीमित गोला-बारूद है और बहुत सारा समय है. देखो आज इन लोगों का क्या होता है." उनका कहना था कि अमेरिका का हथियार प्रणाली दुनिया के सबसे शक्तिशाली और अत्याधुनिक हैं, और यही वजह है कि वह ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं.

ईरान पर ट्रंप का व्यक्तिगत हमला

ट्रंप ने ईरानी नेताओं पर व्यक्तिगत हमला करते हुए लिखा, "ईरानी नेता 47 सालों से दुनिया भर में बेगुनाह लोगों को मार रहे हैं और अब मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर, उन्हें मार रहा हूं. ऐसा करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है." ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका इरादा ईरान को पूरी तरह से खत्म करने का है, ताकि दुनिया में शांति और सुरक्षा कायम हो सके.

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, दुनिया भर के देशों से की अपील, कहा - अपनी सेना भेजें..