Election Dates Announce: चुनाव आयोग ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव अलग-अलग तारीखों और चरणों में कराए जाएंगे.
इन चुनावों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी की नजरें मतदान और नतीजों की तारीखों पर टिकी हुई हैं. इन राज्यों में मतदान की प्रक्रिया अप्रैल महीने में पूरी होगी, जबकि सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
Election Commission of India announces dates for Assembly elections in 5 states/UTs.
— ANI (@ANI) March 15, 2026
1. Assam- Date of Polling- 9th April; Date of Counting 4th May
2. Tamil Nadu- Date of Polling- 23rd April; Date of Counting- 4th May
3. West Bengal- Date of Polling- 23rd April (1st phase),… pic.twitter.com/wiM3u6FhIc
असम में एक चरण में होगा मतदान
असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे. राज्य की सभी सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. मतदान के बाद मतों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. राज्य में चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सभी प्रमुख दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रैलियां और प्रचार अभियान चला रहे हैं.
केरल में भी 9 अप्रैल को वोटिंग
केरल में भी विधानसभा चुनाव एक चरण में ही संपन्न कराए जाएंगे. यहां भी मतदाता 9 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान के बाद मतगणना 4 मई को की जाएगी. इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि राज्य में अगली सरकार किस पार्टी या गठबंधन की बनेगी.
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को कराए जाएंगे. राज्य की सभी सीटों के लिए एक ही दिन मतदान होगा. मतदान के बाद सभी वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. चुनाव के नतीजों के साथ ही यह तय होगा कि राज्य की सत्ता किस पार्टी के हाथ में जाएगी.
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. पहला चरण 23 अप्रैल को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को कराई जाएगी. दोनों चरणों के मतदान के बाद मतगणना 4 मई को की जाएगी.
4 मई को आएंगे सभी राज्यों के नतीजे
इसके साथ ही 9 अप्रैल को पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होंगे. 4 मई को यहां भी घोषित किए जाएंगे. असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग तारीखों पर पूरी होगी, लेकिन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. मतगणना के दिन यह साफ हो जाएगा कि इन चारों राज्यों में जनता ने किस पार्टी को सत्ता की जिम्मेदारी सौंपी है. चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Censor Certificate: सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी, एक्शन से भरपूर होगी 3 घंटे 55 मिनट की धुरंधर 2