Delhi Metro Vacancy 2026: दिल्ली मेट्रो में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुपरवाइजर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 तय की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा का ध्यान रखना होगा.
स्पीड पोस्ट या ईमेल से जमा होगा आवेदन
उम्मीदवार आवेदन पत्र DMRC की करियर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज संलग्न करके इसे स्पीड पोस्ट के जरिए एडिशनल जनरल मैनेजर (HR)/प्रोजेक्ट, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली के पते पर भेजना होगा. इसके अलावा आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों को स्कैन करके [email protected] पर ईमेल के जरिए भी भेजा जा सकता है.
रेलवे में 5 साल का अनुभव जरूरी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय रेलवे के पी.वे. डिपार्टमेंट में कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी वर्तमान में सेवा में हो सकते हैं या भारतीय रेलवे से रिटायर हो चुके हों. साथ ही उम्मीदवार का विजिलेंस एंगल से D&AR से फ्री होना आवश्यक है. उम्र की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की आयु कम से कम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष होनी चाहिए.
इंटरव्यू से होगा चयन, 72,600 रुपये तक वेतन
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा. सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 72,600 रुपये, सेक्शन इंजीनियर (SE) को 65,800 रुपये और जूनियर इंजीनियर (JE) को 56,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में MTS के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई