Delimitation In Lok Sabha: केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए लोकसभा की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर करीब 816 करने का प्लान बनाया जा रहा है. यह काम परिसीमन आयोग के जरिए किया जाएगा, ताकि जनसंख्या के हिसाब से सीटों का संतुलन बना रहे. नई व्यवस्था में कुल सीटों का एक-तिहाई हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा.
बताया जा रहा है कि सरकार इस प्रस्ताव को लेकर सभी राजनीतिक दलों से बातचीत कर रही है, ताकि इस पर आम सहमति बन सके. नए संशोधन बिल में लोकसभा सीटों को लगभग 50% तक बढ़ाने का प्रस्ताव हो सकता है. सरकार इस बिल को मौजूदा संसद सत्र में पेश कर सकती है.
किन राज्यों में बढ़ सकती हैं सीटें
मध्यम राज्यों को भी फायदा
एससी के लिए सीटें 84 से बढ़कर 126 और एसटी के लिए 47 से बढ़कर 70 हो सकती हैं.
छोटे राज्यों और नॉर्थ ईस्ट में भी बढ़ोतरी
नॉर्थ ईस्ट के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में 2 से बढ़कर 3 सीटें होने की संभावना है.
दक्षिण भारत में क्या बदलाव होगा
सरकार की क्या योजना है
हालांकि महिला आरक्षण कानून पहले ही पास हो चुका है, लेकिन उसमें यह शर्त थी कि 2027 की जनगणना के बाद ही परिसीमन होगा और आरक्षण लागू किया जाएगा. अब सरकार चाहती है कि 2029 चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण लागू हो जाए.
इसलिए नया संशोधन लाकर 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन कराने की तैयारी की जा रही है. कुल मिलाकर, सरकार का लक्ष्य है कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और 2029 के लोकसभा चुनाव तक यह व्यवस्था लागू हो जाए.
ये भी पढ़ें- अगर अपनाया ये धर्म तो खत्म हो जाएगा SC-ST का दर्जा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानें सबकुछ