दिल्ली की इन सड़कों की तरफ भूलकर भी न जाएं, आज रात से रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर साल पूरे जोश और सुरक्षा के सख्त इंतज़ामों के साथ मनाया जाता है. इस बार भी राजधानी में 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री के संबोधन और अन्य कार्यक्रमों के चलते कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है.

Delhi traffic alert Diversions near Red Fort and India Gate for Independence Day 2025
Image Source: Freepik

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर साल पूरे जोश और सुरक्षा के सख्त इंतज़ामों के साथ मनाया जाता है. इस बार भी राजधानी में 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री के संबोधन और अन्य कार्यक्रमों के चलते कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है.

लाल किला और इंडिया गेट के आस-पास सख्त बंदिशें

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की दोपहर तक लाल किला और उसके आसपास की सभी सड़कों पर आम वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. केवल लेबल लगे वाहनों को ही इन क्षेत्रों में आने की अनुमति होगी. इंडिया गेट के आउटर सर्कल के कई हिस्सों में भी सुबह यातायात बंद रहेगा.

किन सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध

15 अगस्त की सुबह नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियान रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड, चांदनी चौक का फव्वारा चौक से लाल किला मार्ग और राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी. दिल्ली गेट से आईटीओ और दिल्ली गेट से छता रेल तक भी केवल पासधारक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी.

भारी वाहनों पर भी रोक

सुरक्षा कारणों से 14 अगस्त की दोपहर से 15 अगस्त की दोपहर तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा. सराय काले खां आईएसबीटी और महाराणा प्रताप आईएसबीटी के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसें भी इस दौरान नहीं चलेंगी.

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वालों को सफदरजंग रोड, अरविंदो मार्ग, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, कमाल अतातुर्क मार्ग, 11 मूर्ति, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. पूर्व से पश्चिम की यात्रा के लिए एनएच 24, निजामुद्दीन खत्ता, बारापुला रोड, एम्स फ्लाईओवर और रिंग रोड होते हुए राजा गार्डन तक पहुंचा जा सकता है.

यात्रियों के लिए विशेष सलाह

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके.

छत्रसाल स्टेडियम के पास भी डाइवर्जन

दिल्ली सरकार 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रही है. सुबह 6 बजे से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डाइवर्जन लागू रहेगा. किंग्सवे कैंप चौक, हकीकत नगर नाला रोड, भामा शाह चौक, मॉडल टाउन-2 और 3, स्टेडियम रोड, नानक प्याऊ गुरुद्वारा, जीटीके रोड टी-पॉइंट जैसे स्थानों से बचने की सलाह दी गई है.  

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश के दौरान बाइक और कार पर गिरा पेड़, एक की मौत; खौफनाक वीडियो आया सामने