Delhi News: मोदी सरकार के आगे झुके किसान? दिल्ली कूच पर लगा ब्रेक! | Monsoon Session 2026 | Latest

Delhi News: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान प्रदर्शन में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की रिहाई के बाद किसानों ने अपना विरोध खत्म करने का फैसला किया और शंभू बॉर्डर से वापस लौटना शुरू कर दिया.

Bharat 24

Delhi News:  पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान प्रदर्शन में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की रिहाई के बाद किसानों ने अपना विरोध खत्म करने का फैसला किया और शंभू बॉर्डर से वापस लौटना शुरू कर दिया. भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया था. मंगलवार को उन्हें रिहा कर दिया गया. उनकी रिहाई के बाद किसानों में राहत का माहौल देखने को मिला.

मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर इकट्ठा हुए. इस बीच हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर से मुलाकात की और कई मुद्दों पर बातचीत की. बातचीत के दौरान किसानों की दो प्रमुख मांगों पर सहमति बनी. पहली, गुरनाम सिंह चढ़ूनी की रिहाई और दूसरी, केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों की मुलाकात कराने की मांग.

ये भी पढ़ें- Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे से रुके बड़े बिल, संसद में हाई वोल्टेज ड्रामा!