Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे से रुके बड़े बिल, संसद में हाई वोल्टेज ड्रामा!

Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह हंगामेदार रहा. नीट यूजी 2026 पेपर लीग को लेकर विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सरकार को घेरते हुए तत्काल चर्चा की मांग की.

Bharat 24

Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह हंगामेदार रहा. नीट यूजी 2026 पेपर लीग को लेकर विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सरकार को घेरते हुए तत्काल चर्चा की मांग की. सुबह 11:00 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी. लगातार हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 12:00 बजे तक के लिए फिर 2:00 बजे तक और फिर बाद में बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप... जानें कौन हैं DC का यह क्रिकेटर? जिसे कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश