Dahaad: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हुई एक मुलाकात ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बार फिर गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेंगी या दोनों दल अलग-अलग रणनीति अपनाएंगे.
इसी बीच राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात के साथ ही 2017 विधानसभा चुनाव की यादें भी ताजा हो गई हैं, जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि उस चुनाव में गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों दल पुराने अनुभवों से सीख लेकर नया राजनीतिक समीकरण तैयार करते हैं.
ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में पोस्टर, नारे और टकराव! पहले दिन ही गरमाया मानसून सत्र?