PM Modi CM Yogi Meet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं. मेरठ में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे.
दोनों नेताओं के बीच इस समय मुलाकात चल रही है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए.
अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, CoE में 13 खिलाड़ियों का चल रहा इलाज, कौन कब होगा फिट?