Haryana Diary: पंजाब में CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान! प्रेम-भाईचारे का दिया बड़ा संदेश! | Punjab

Haryana Diary: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर जिले स्थित नकोदर में अलमस्त बापूलाल बादशाह जी के दरबार में मत्था टेककर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

Bharat 24

Haryana Diary: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर स्थित अलमस्त बापूलाल बादशाह जी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. 43वें तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मुख्यमंत्री का स्वागत दरगाह के गद्दीनशीन और पूर्व सांसद हंसराज हंस समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने किया. पूरे परिसर में श्रद्धा, सूफी परंपरा और सामाजिक सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिला.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अलमस्त बापूलाल बादशाह जी का जीवन प्रेम, भाईचारे, मानवता और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जहां सच्चा प्रेम और इंसानियत होती है, वहां भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होता. मुख्यमंत्री ने इस पवित्र स्थल पर आने को अपना सौभाग्य बताते हुए आयोजन समिति और हंसराज हंस का आमंत्रण एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- Meerut Crime News: हॉस्पिटल के अंदर मौत का खेल! CCTV ने खोल दी पूरी साजिश! | Breaking News