वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को लगेगा. इस ग्रहण की शुरुआत 28 और 29 अक्तूबर की मध्य रात्रि रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होगी. इसके बाद चंद्र ग्रहण का समापन 2 बजकर 24 मिनट पर होगा.
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर शहरों में नजर आएगा, इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्तूबर को शाम 4 बजकर 5 मिनट से लग जाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार, ग्रहण जहां पर देखा जाता है, वहां पर सूतक काल होता है. ऐसे में भारत में 28 अक्टूबर की शाम को सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा.
खगोल शास्त्रियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. कुलमिलाकर यह चंद्र ग्रहण 1 घंटे 19 मिनट का होगा. बता दें कि वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है, जिसके धार्मिक आधार पर इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है.
सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी भी खास तरह के यंत्र या चश्मे की जरूरत नहीं होती है. इसे छत या बालकनी से नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है. अगर आपके पास छोटा टेलीस्कोप हो तो इसे साफ-साफ देखा जा सकेगा.
खगोल शास्त्रियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण को देखने को सबसे अच्छा समय 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 24 मिनट होगा.
लोग TimeandDate.com पर आंशिक चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. TimeandDate.com के यूट्यूब चैनल पर भी चंद्र ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है. लोग Virtual Telescope Project के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. कई अन्य वेबसाइट्स भी हैं, जो चंद्र ग्रहण को लाइव स्ट्रीम स्ट्रीम करेंगी. इसके अलावा, Griffith Observatory के यूट्यूब पेज पर भी चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं.
सूर्य ग्रहण वह खगोलीय घटना है जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है. ऐसी होने पर सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए चंद्रमा पर नहीं पहुंच पाता. इस दौरान अंधेरे की स्थिति बन जाती है. इस खगोलीय घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है. बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण.