JEE Main Session 2 Result: JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, अब रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 20 अप्रैल 2026 को JEE Main Session 2 (Paper 1) का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा, जहां छात्र अपना स्कोर आसानी से देख सकेंगे.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा. जिन छात्रों ने दोनों सेशन (Session 1 और Session 2) में परीक्षा दी है, उनके लिए सबसे अच्छा स्कोर ही फाइनल माना जाएगा.
नॉर्मलाइजेशन सिस्टम कैसे काम करता है
JEE Main परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में होती है और हर शिफ्ट का पेपर थोड़ा आसान या मुश्किल हो सकता है. इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन सिस्टम का इस्तेमाल करता है. इस प्रक्रिया में कठिन शिफ्ट वाले छात्रों को थोड़ा फायदा मिलता है, ताकि सभी छात्रों के बीच निष्पक्ष तुलना हो सके. इससे किसी भी छात्र को पेपर के लेवल की वजह से नुकसान नहीं होता.
रिजल्ट कैसे करें चेक
स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी
JEE Main के स्कोरकार्ड में कई जरूरी जानकारी दी होती है. इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, माता-पिता का नाम और राज्य कोड शामिल होता है. इसके अलावा हर विषय के नंबर और पर्सेंटाइल अलग-अलग दिए जाते हैं.
साथ ही कुल स्कोर, कुल पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और JEE Advanced के लिए क्वालिफाई किया है या नहीं, यह सब जानकारी भी मिलती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड ध्यान से चेक करें, ताकि किसी तरह की गलती न रह जाए.
परीक्षा कब हुई थी
इस साल JEE Main Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी. परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. इसमें करीब 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक बनती है.
संभावित कट-ऑफ कितनी हो सकती है
रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्र JEE Advanced और काउंसलिंग के लिए योग्य माने जाते हैं. पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार संभावित कट-ऑफ कुछ इस तरह हो सकती है:
हालांकि ये सभी आंकड़े अनुमान हैं. असली कट-ऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद ही तय होगी.
आगे क्या होगा
रिजल्ट आने के बाद जो छात्र कट-ऑफ पार करेंगे, वे JEE Advanced के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा. इसलिए सभी छात्रों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है. रिजल्ट जारी होते ही उसे ध्यान से चेक करें और आगे की तैयारी शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का दिखा अलग रूप, फेमस झालमुड़ी का चखा स्वाद; देखें VIDEO