JEE Main 2026 Result: जेईई मेन में कम नंबर में भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, ऐसे चेक करें रिजल्ट

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी समय जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर सकती है.

JEE Main 2026 Result How to get a good college in less numbers
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

JEE Main 2026 Result: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी समय जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर सकती है. अप्रैल सत्र की इस परीक्षा में करीब 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो अब अपने स्कोर, परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक (AIR) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की भी है जिन्होंने जनवरी सत्र यानी सेशन 1 में भी परीक्षा दी थी.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केवल jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. किसी भी अन्य वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल साझा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे डेटा चोरी का खतरा रहता है.

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

जेईई मेन 2026 का रिजल्ट यह तय करेगा कि कौन से टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करेंगे. हालांकि, अगर कोई छात्र एडवांस्ड के लिए चयनित नहीं भी होता है, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान जेईई मेन के स्कोर के आधार पर ही दाखिला देते हैं.

नॉर्मलाइजेशन क्या है?

जेईई मेन परीक्षा कई शिफ्ट्स में आयोजित होती है और हर शिफ्ट का कठिनाई स्तर अलग-अलग हो सकता है. इसी असमानता को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाती है.

इस प्रक्रिया में उम्मीदवार के कच्चे अंकों (Raw Marks) को सीधे रैंक में नहीं बदला जाता, बल्कि उसे परसेंटाइल स्कोर में परिवर्तित किया जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आपकी शिफ्ट कठिन थी, तो कम नंबर होने के बावजूद आपका परसेंटाइल ज्यादा हो सकता है और रैंक बेहतर आ सकती है.

यही कारण है कि कई बार कम अंक पाने वाले छात्रों की रैंक अपेक्षाकृत अच्छी होती है.

एप्लिकेशन नंबर भूल जाएं तो क्या करें

अगर आप अपना एप्लिकेशन नंबर भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर भेजे गए मैसेज को चेक कर सकते हैं. बिना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि के आप स्कोरकार्ड नहीं देख पाएंगे.

रिजल्ट चेक करते समय ध्यान रखने वाली बातें

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, जिससे सर्वर धीमा या क्रैश हो सकता है. ऐसे में कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें.

हमेशा स्थिर और तेज इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे नाम, फोटो, कैटेगरी आदि जरूर जांच लें.

स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in खोलें.
  • होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 2 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें.
  • ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

रिजल्ट कब होगा जारी?

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को किसी भी समय रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जा सकता है. आमतौर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी शाम या देर रात में रिजल्ट जारी करती है, ताकि सर्वर पर दबाव कम रहे.

जेईई मेन 2026 का दूसरा सत्र 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था. यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में हुई और देश के साथ-साथ विदेशों में भी विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई.

ये भी पढ़ें- घंटों चेतावनी के बाद फायरिंग... अमेरिका ने कैसे कब्जे में लिया ईरानी जहाज? जानें ऑपरेशन की पूरी कहानी