असिस्टेंट टीचर बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में 2292 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें पूरी डिटेल

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने राज्य में सहायक शिक्षक के 2,292 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

cg-assistant-teacher-recruitment-2026-apply-online-2292-posts
Image Source: Magnific

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी भर्ती की घोषणा हुई है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने राज्य में सहायक शिक्षक के 2,292 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया में ई-कैडर और टी-कैडर दोनों श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं.

ई-कैडर और टी-कैडर के लिए अलग-अलग पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,292 पदों में 795 पद सहायक शिक्षक (ई-कैडर) और 1,497 पद सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के लिए निर्धारित किए गए हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो उम्मीदवारों को 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक आवेदन में संशोधन करने का भी अवसर दिया जाएगा. इसलिए आवेदन करने के बाद सभी विवरणों की दोबारा जांच करना बेहद जरूरी होगा.

प्रोफाइल और दस्तावेजों की जांच जरूर करें

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह पुष्टि कर लें. ऑनलाइन आवेदन के दौरान वही जानकारी स्वतः उपयोग की जाएगी और भविष्य में परीक्षा परिणाम तथा दस्तावेज सत्यापन भी इन्हीं विवरणों के आधार पर किया जाएगा. यदि किसी प्रकार की त्रुटि रहती है तो उसका असर चयन प्रक्रिया पर पड़ सकता है. आवेदन भरने की विस्तृत प्रक्रिया और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'Instructions to Fill the Form' सेक्शन में दिए गए हैं.

आवेदन शुल्क और पात्रता से जुड़ी जरूरी जानकारी

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 250 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ शिक्षक प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक डिग्री, जैसे D.El.Ed या B.Ed, होना आवश्यक है. आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी छूट राज्य सरकार के नियमानुसार लागू होगी.

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना है जरूरी

भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. इसमें पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य सभी महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई है. सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं.

2.इसके बाद CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Online Apply लिंक पर क्लिक करें. नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर यूजर आईडी, पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें. 

3. लॉग-इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें. साथ ही फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 

4. अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 

5. आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में जल्द आएंगी 62 हजार सरकारी भर्तियां, जानें किन-किन पदों पर होगी नियुक्ति