उत्तर प्रदेश में जल्द आएंगी 62 हजार सरकारी भर्तियां, जानें किन-किन पदों पर होगी नियुक्ति

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग साल 2026 में बड़े स्तर पर भर्तियां करने की तैयारी कर रहे हैं.

Preparations for 62 thousand government jobs in UP many big recruitments including TGT-PGT soon
Image Source: Social Media

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग साल 2026 में बड़े स्तर पर भर्तियां करने की तैयारी कर रहे हैं. उम्मीद है कि दिसंबर 2026 तक करीब 62 हजार पदों पर भर्ती पूरी हो सकती है. दोनों आयोगों का लक्ष्य अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच करीब 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करना है.

शिक्षा विभाग में होगी बड़ी भर्ती

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एडेड कॉलेजों में 111 प्राचार्य पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके अलावा 2107 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का विज्ञापन जुलाई के आखिरी सप्ताह में आने की संभावना है. एडेड माध्यमिक स्कूलों में 2643 प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों का प्रस्ताव भी आयोग को मिल चुका है. 

वहीं टीजीटी, पीजीटी और संलग्न प्राइमरी के 21,252 पदों का अधियाचन भी अपलोड किया जा चुका है. हाल ही में आयोग ने टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है.

लोक सेवा आयोग में भी कई पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी कई पदों पर भर्ती पूरी कर ली है. आयोग ने 1518 प्रवक्ता, 1253 सहायक आचार्य और 7466 एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक पदों पर चयन किया है. इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेजों में 8905 पदों का प्रस्ताव भी आयोग को भेजा जा चुका है, जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

दूसरे विभागों में भी मिलेंगी नौकरियां

बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार नगर क्षेत्र में 11 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है. वहीं बेसिक शिक्षा के एडेड स्कूलों में पहले की भर्ती के तहत 65 प्रधानाध्यापक और करीब 450 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी है. इसके अलावा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के लिए 131 कनिष्ठ लिपिक और 25 आशुलिपिक पदों की भर्ती अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

आगे और आएंगी नई भर्तियां

सरकार आने वाले समय में और भी बड़ी भर्तियों की तैयारी कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 हजार शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा. इसके साथ ही 2 हजार अनुदेशक पदों पर भी भर्ती की जाएगी. 

अल्पसंख्यक कॉलेजों में करीब 150 और माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों में करीब 300 पदों के लिए सितंबर-अक्टूबर तक प्रस्ताव भेजे जाने की संभावना है. अगर ये सभी भर्तियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- ISRO के साथ काम करने का सुनहरा मौका! छात्रों के लिए खुली इंटर्नशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन