दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को 18वां BRICS Summit आयोजित होने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीब 30 देशों के शीर्ष नेताओं और कारोबारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा, ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.