Breaking News: कांग्रेस का हंगामा पड़ा भारी! राहुल-प्रियंका हिरासत में, सोनिया गांधी की एंट्री!

Breaking News: पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी.

Bharat 24

Breaking News:  दिल्ली की सियासत मंगलवार को उस वक्त और गरमा गई, जब प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद सभी नेताओं को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया, जहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचीं. थाने के बाहर और अंदर की तस्वीरें सामने आने के बाद यह घटनाक्रम राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन चल रहा था. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद थे. इस दौरान सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बातचीत के लिए पहुंचे और करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई. बताया गया कि बातचीत के दौरान एक मांग पर सहमति बनी, जबकि दूसरी मांग पर सहमति नहीं बन सकी.

ये भी पढ़ें- Nitin Nabin on Rahul Gandhi: 'राहुल अपनी ही शर्त से मुकर गए..', नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला!