Border 2 vs Mardaani 3: सनी देओल की बॉर्डर 2 के आगे फुस्स हुई रानी मुखर्जी की मर्दानी 3, जानें कलेक्शन

Border 2 vs Mardaani 3: सिनेमाघरों में देशभक्ति और दमदार एक्शन का तूफान लेकर आई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को जहां शुरुआती दिनों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, वहीं अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी होती दिख रही है.

Border 2 vs Mardaani 3 box office collection sunny deol rani mukherji
Image Source: Social Media

Border 2 vs Mardaani 3: सिनेमाघरों में देशभक्ति और दमदार एक्शन का तूफान लेकर आई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को जहां शुरुआती दिनों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, वहीं अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी होती दिख रही है. दूसरी ओर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को औसत रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. दोनों फिल्मों के ताजा कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो मौजूदा ट्रेंड को साफ दिखाते हैं.

14वें दिन ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 14वें दिन रात 10.30 बजे तक 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, रात के शोज के आंकड़े अभी आना बाकी हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 294.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शुरुआती हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली यह फिल्म अब भी मजबूती से आगे बढ़ रही है, लेकिन दूसरे हफ्ते में ग्राफ पहले जैसा तेज नहीं रहा.

‘मर्दानी 3’ का सातवें दिन का हाल

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने गुरुवार को यानी अपने सातवें दिन रात 10.30 बजे तक 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म के नाइट शोज के आंकड़े अभी शामिल नहीं किए गए हैं. अब तक ‘मर्दानी 3’ का कुल कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ी छलांग लगाती नजर नहीं आ रही.

‘मर्दानी 3’ का डे-वाइज प्रदर्शन

‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 6.25 करोड़ पहुंचा, जबकि तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई हुई. इसके बाद चौथे दिन फिल्म 2.25 करोड़ पर सिमट गई. पांचवें दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि फिल्म की रफ्तार वीकडेज में कमजोर पड़ गई.

‘बॉर्डर 2’ का शुरुआती धमाका और फिर गिरावट

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी. दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन हुआ. चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. हालांकि, इसके बाद गिरावट शुरू हुई. पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ की कमाई हुई. पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 224.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

दूसरे हफ्ते में धीमी हुई कमाई

दूसरे हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा. आठवें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़, नौवें दिन 17.75 करोड़ और दसवें दिन 22.5 करोड़ कमाए. इसके बाद 11वें और 12वें दिन फिल्म 5.75 करोड़ पर आ गई. 13वें दिन 4.15 करोड़ की कमाई दर्ज की गई, जो साफ दिखाती है कि फिल्म अब धीरे-धीरे स्थिर हो रही है.

ये भी पढ़ें: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को नहीं मिली राहत, दिल्ली HC के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में किया सरेंडर