'द केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज, पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल; जानें सीक्वल के स्टारकास्ट

The Kerala Story 2 Trailer: फिल्म प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह साल 2023 में ‘द केरला स्टोरी’ लेकर आए थे. उस फिल्म में धर्म परिवर्तन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी. अब तीन साल बाद इसका दूसरा भाग ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज होने जा रहा है. 

Bollywood Trailer release of The Kerala Story 2 box office Know the star cast of the sequel
Image Source: Social Media

The Kerala Story 2 Trailer: फिल्म प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह साल 2023 में ‘द केरला स्टोरी’ लेकर आए थे. उस फिल्म में धर्म परिवर्तन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी. अब तीन साल बाद इसका दूसरा भाग ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज होने जा रहा है. 

पहले भाग की कहानी सिर्फ केरल पर आधारित थी, लेकिन इस बार फिल्म में दूसरे राज्यों की कहानी भी शामिल की गई है. टीजर से ही साफ हो गया था कि इस बार कहानी का दायरा बड़ा होगा. अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है.

ट्रेलर में क्या दिखाया गया?

ट्रेलर की शुरुआत में लिखा आता है कि यह फिल्म कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसके बाद एक वॉयसओवर सुनाई देता है, जिसमें भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने और शरिया लागू करने की बात कही जाती है. इसके बाद एक व्यक्ति पुलिस स्टेशन में शिकायत करता नजर आता है कि उसकी 16 साल की बेटी दिव्या का धर्म परिवर्तन कर उसकी शादी कराई जा रही है. 

वहीं बेटी अपने पिता से कहती है कि उसका दोस्त रशीद वैसा नहीं है जैसा वे समझ रहे हैं. ट्रेलर में मध्यप्रदेश और केरल की कहानी भी दिखाई गई है. इसमें दिखाया गया है कि लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर धर्म बदलवाने की कोशिश की जाती है. एक सीन में एक लड़की साफ मना करती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी. अंत में चेतावनी जैसी लाइन के साथ फिल्म की रिलीज डेट दिखाई जाती है.

रिलीज डेट और स्टार कास्ट

‘द केरला स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले भाग का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था, जबकि इस बार फिल्म को कामाक्ष्य नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. मन्नान शाह ने बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है और मनोज मुंतशिर ने गाने लिखे हैं.

पहले भाग की सफलता

तीन साल पहले रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी. लगभग 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब देखना होगा कि इसका दूसरा भाग दर्शकों को कितना पसंद आता है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में अब AI से कटेगा चालान, कैमरा करेगा नियम तोड़ने वालों की पहचान, कैसे काम करता है यह सिस्टम?