धुरंधर 2 की टीजर ने उड़ाई राम चरण की नींद! इस हाई बजट फिल्म को लेकर लिया बड़ा फैसला

Ram Charan Peddi Postponed: रणवीर सिंह की सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा है. निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रही है.

Bollywod Dhurandhar 2 teaser Ram Charan decision taken regarding this high budget film peddi
Image Source: Social Media

Ram Charan Peddi Postponed: रणवीर सिंह की सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा है. निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रही है. पहले पार्ट की रिकॉर्ड तोड़ कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि इसके आसपास रिलीज होने वाली फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मिल सकती है.

इसी वजह से राम चरण की आने वाली बड़ी फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. मेकर्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचना बिजनेस के लिहाज से बेहतर फैसला है.

‘पेड्डी’ की स्टार कास्ट और बजट

बुची बाबू के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह एक बड़े पैमाने की प्रोडक्शन बन जाती है.

‘धुरंधर’ की सक्सेस और सीक्वल से उम्मीदें

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इसी जबरदस्त सफलता के चलते ‘धुरंधर 2’ से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. दर्शकों में भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है.

यश की ‘टॉक्सिक’ से टक्कर

हालांकि ‘धुरंधर 2’ के लिए रास्ता पूरी तरह आसान नहीं है, क्योंकि 19 मार्च को ही सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. ‘KGF 2’ के बाद यह यश की पहली फिल्म होगी, इसलिए उनके फैंस भी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. अब बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह बनाम यश की टक्कर दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाली है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: छठी बार U-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, एरॉन जॉर्ज बने जीत के असली हीरो