बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी के अंदर अनुशासन सख्त करने का कदम उठाया है. पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.
बीजेपी के सूत्रों के अनुसार, आरके सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. निलंबन का यह आदेश पार्टी की शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के बाद जारी किया गया. पार्टी ने यह भी संकेत दिया कि निलंबन के दौरान आरके सिंह को पार्टी के किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी.