Amit Shah On Bharat Taxi : 'आज का दिन टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए अहम', बोले शाह

Bharat Taxi Today is an important day for drivers Amit Shah

Bharat Taxi: देश में राइड-हेलिंग सेवाओं के बाजार में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. भारत की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी ऐप’ को आज औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा. इस नई पहल का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करेंगे. शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुरू की जा रही है और इसके बाद मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई सहित अन्य बड़े शहरों में चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा.

सरकारी और सहकारी मॉडल पर आधारित यह प्लेटफॉर्म ओला, उबर और रैपिडो जैसी निजी कंपनियों को सीधी चुनौती देने की तैयारी में है. दावा किया जा रहा है कि भारत टैक्सी का किराया मौजूदा एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है. साथ ही, इसमें सर्ज प्राइसिंग जैसी व्यवस्था नहीं होगी, जिससे यात्रियों को पीक टाइम पर भी मनमाने दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे.