बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की करीब 160 सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान तकरीबन 145 सीटो पर नाम तय होने की बात सामने आ रही है. पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ज्यादातर वर्तमान विधायकों को फिर से चुनाव लड़ाया जायेगा. आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित रैली के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है. राज्य की बाकी सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आगे आयोजित की जाएगी.
ये भी देखें: Parliament Speech: लोकसभा में स्पीकर का सख्त संदेश! नियम तोड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे