लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को फिर से सदन की कार्यवाही में शामिल हो गए. इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में ध्वनिमत से खारिज हो गया था. अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिलने के बाद से ओम बिरला कुछ दिनों से लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे थे. प्रस्ताव गिरने के बाद उन्होंने गुरुवार को सदन में वापसी की.
सदन को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को तथ्यों के साथ खारिज किया और कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं.