बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले एक और हिंदू की हत्या, दुकान का शटर बंद करके कट्टरपंथियों ने बनाया निशाना

Hindu Businessman Murdered In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर रोक लगते नहीं दिख रही है. देश में आम चुनाव के 48 घंटे पहले एक हिंदू कारोबारी को निशाना बनाया गया.

Before the general elections in Bangladesh one more Hindu Susan Chandra Sarkar murdered
Image Source: Social Media

Hindu Businessman Murdered In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर रोक लगते नहीं दिख रही है. देश में आम चुनाव के 48 घंटे पहले एक हिंदू कारोबारी को निशाना बनाया गया. मैमनसिंह के त्रिशाल में 62 साल के हिंदू व्यापारी सुसेन चंद्र सरकार की हत्या उनकी दुकान के अंदर ही कर दी गई. ऐसे में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब हिंदू को निशाना बनाया गया है. पिछले एक साल 15 से अधिक हिंदुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई है. 

बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने जा रहा है. गुरूवार को वोटिंग होनी है. कई रिपोर्ट्स की माने तो चुनाव के दौरान हिंसा की संभावना जताई गई है. बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल ने भी आशंका जताया है कि जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश में वैसे-वैसे सांप्रदायिक हिंसा होने का खतरा बढ़ता जा रहा है. 

दुकान के अंदर हुई हत्या 

बांग्लादेश के मैमनसिंह के त्रिशाल में करोबारी सरकार की हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वो अपने दुकान में थे. अज्ञात हमलावरों ने दुकान का शटर बंद करके उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वो खून से सन गए. परिवार ने जब उन्हें ढूंढना शुरू किया तो वो अधमरे स्थिति में दुकान के अंदर मिले. आननफानन में उन्हें मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मृतक सरकार का चावल का लंबे समय से बिजनेस था. उनके परिजनों के मुताबिक, उनका किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. पीड़ित के बेटे सुजान सरकार ने बताया कि उनकी हत्या के बाद बड़ी संख्या में पैसे भी चुरा ले गए. 

बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना

ये पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्ममता से हत्या की गई है. जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर, 2025 और जनवरी 2026 के बीच 15 से अधिक हिंदुओं को मार दिया गया. इसमें सबसे अधिक चर्चा में 18 दिसंबर 2025 को दीपू चंद्र दास की हत्या रही. दास को एक भीड़ ने पहले मारा और उसके बाद उसके शरीर को पेड़ पर लटकाकर आग के हवाले कर दिया गया. बता दें, देश में हसीना सरकार गिरने के बाद सांप्रदायिक हिंसा में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है. सिर्फ दिसबंर में 51 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं.

ये भी पढ़ें- अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, वॉइस नोट के जरिए मांगे करोड़ों रुपये; पुलिस जांच में जुटी