BCCI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, टोटल 10 पदों पर निकली भर्ती; जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

BCCI Recruitment 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 10 अलग-अलग पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की है. सोमवार को जारी सूचना में बताया गया कि बोर्ड कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन मंगा रहा है.

BCCI Recruitment 2026 coaching posts vacancies center of excellence
Image Source: Freepik

BCCI Recruitment 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 10 अलग-अलग पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की है. सोमवार को जारी सूचना में बताया गया कि बोर्ड कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन मंगा रहा है. यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी जारी की थी. इस भर्ती के तहत बल्लेबाजी कोच, तेज गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच और परफॉर्मेंस एनालिस्ट जैसे अहम पदों को भरा जाएगा.  

इन पदों पर होगी भर्ती

बीसीसीआई के मुताबिक ये सभी नियुक्तियां बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के लिए की जाएंगी. इसमें 2 बल्लेबाजी कोच, 3 तेज गेंदबाजी कोच, 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और 1 महिला) और 1 परफॉर्मेंस एनालिस्ट की भर्ती होगी. बल्लेबाजी कोच का काम हेड क्रिकेट कोच की मदद करना होगा, जबकि तेज गेंदबाजी कोच वहां ट्रेनिंग ले रहे गेंदबाजों के स्किल और प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे. 

फील्डिंग कोच खिलाड़ियों की फिटनेस, कैचिंग और थ्रोइंग जैसी स्किल्स पर काम करेंगे. इसके अलावा परफॉर्मेंस एनालिस्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन का डेटा एनालिसिस करेगा. इन सभी पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी शाम 5 बजे तय की गई है.

ये भी पढ़ें: तो इसलिए राजी हुआ PCB! ICC और पाकिस्तान के बीच हुई सीक्रेट डील, जानें कब होगी इसकी घोषणा