तो इसलिए राजी हुआ PCB! ICC और पाकिस्तान के बीच हुई सीक्रेट डील, जानें कब होगी इसकी घोषणा

ICC-PCB Deal: टी20 विश्व कप से पहले शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान विवाद का निपटारा हो गया है. काफी नौटंकी करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ श्रीलंका में मैच खेलने के लिए हामी भर दी है.

IND vs PAK Secret deal made between ICC and Pakistan know when it will be announced
Image Source: Social Media

ICC-PCB Deal: टी20 विश्व कप से पहले शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान विवाद का निपटारा हो गया है. काफी नौटंकी करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ श्रीलंका में मैच खेलने के लिए हामी भर दी है. हालांकि, ये आसान नहीं रहा. बीते दिनों PCB अध्यक्ष मोहसीन नकवी, BCB प्रमुख और ICC के अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई थी. इस बैठक में नकवी ने ICC के सामने कुछ शर्तें रखी थी, जिसमें से अधिकत्तर मांगों को नकार दिया गया. 

अब इस मामले में अहम जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ICC और पाकिस्तान के बीच बंद कमरे में एक बड़ी डील हुई है. हालांकि, वो डील क्या है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. गौरतलब है कि बांग्लादेश के साथ एकजुटता की नौटंकी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच ना खेलने का ऐलान किया था. 

क्या हुई डील? 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ICC और PCB के बीच बंद कमरे में एक अहम डील हुई है. इस डील की जानकारी टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद सार्वजनिक हो सकती है. माना जा रहा है कि PCB को ICC के द्वारा कुछ रियायतें  दी जाएंगी. गौरतलब है कि इस मीटिंग में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का बैन नहीं लगाने का फैसला किया गया और साथ ही 2028-2031 के बीच ICC इवेंट करवाने की भी बात कही गई. 

'धमकी से नहीं डरते' वाला बयान चर्चा में आया

मोहसिन नकवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि न तो पाकिस्तान भारत या आईसीसी के दबाव से डरता है और न ही उसकी सरकार. उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कभी दबाव में नहीं आते. यह बयान ऐसे समय आया, जब पाकिस्तान सरकार की ओर से भारत के खिलाफ मैच न खेलने के संकेत दिए जा रहे थे.

हालांकि, इस बयान के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल लिया और भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी. इसी वजह से नकवी के बयान और बाद में लिए गए फैसले के बीच के विरोधाभास पर सवाल उठने लगे.

ये भी पढ़ें-IND vs PAK मैच विवाद में आसिम मुनीर की एंट्री! ट्रॉफी चोर नकवी ने की चापलूसी, भारत को दी गीदड़भभकी